नई दिल्ली/नगर संवाददाताः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद पंडित चन्द्रशेखर ‘आजाद’ की पुण्यतिथि के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया है। मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा,’मैं साहसिक चंद्रशेखर आजाद की शहादत के मौके पर उनको नमक करता हूं। राष्ट्र के लिए उनकी बहादुरी और बलिदान हम कभी नहीं भूला सकते हैं। ‘महान देशभक्त और क्रांतिकारी आजाद का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अहम है। 23 जुलाई 1906 में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बदरका गांव उनका जन्म हुआ। 1919 में अमृतसर के जलियांवाला बाग कांड ने उन्हें झकझोर कर रख दिया था। छात्र आंदोलन के वक्त वो पहली बार वो गिरफ्तार हुए। तब उन्हें 15 दिन की सजा मिली। आजाद ने प्रण लिया था कि वह कभी पुलिस के हाथ नहीं आएंगे। इसी प्रण को निभाते हुए 27 फरवरी 1931 को एल्फ्रेड पार्क में उन्होंने अपने पर गोली दाग कर आत्म बलिदान दे दिया।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















