फैजाबाद, उत्तर प्रदेश/नगर संवाददाताः उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में एक जनसभा में मायावती ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए उन्हें ही कसाब (आतंकी) करार दिया है। दरअसल इससे पहले शाह ने गोरखपुर में कसाब यानी क से कांग्रेस सा से समाजवादी पार्टी और ब से बसपा को यूपी की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराया था। मायावती ने कहा “आज अपने देश में अमित शाह से बड़ा कसाब कोई नहीं हो सकता अर्थात आतंकी नहीं हो सकता” सभा के दौरान मायावती ने कहा कि अपने विरोधियों को कसाब की संज्ञा देना उनकी घटिया सोट को दर्शाता है। और कसाब कौन है उसके लिए गुजरात दंगा सबसे बड़ा उदाहरण है। मायावती ने सभा के दौरान लोगों से वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वे युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएंगी। भू माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उनसे जमीनें वापस लेकर उन्हें जेल भेजेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार सत्ता में आने पर स्मारक और संग्रहालय नहीं बनाए जाएंगे क्योंकि ये काम वे पिछली सरकार में ही पूरा कर चुकी हैं। इस बार उनका पूरा ध्यान राज्य के विकास पर होगा।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















