नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की एक याचिका पर सोमवार को केंद्र को नोटिस जारी किया, जिसमें उन्होंने आर्थिक अपराधों को भी शामिल करते हुए एक ठोस और स्पष्ट राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाने की मांग की है। स्वामी ने तमिलनाडु में मारन परिवार के स्वामित्व वाले सन टीवी को तीन चरणों वाला एफएम लाइसेंस जारी करने का मुद्दा उठाया था, जिसके बाद सर्वोच्च न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति डी. वाय. चंद्रचूड़ की सदस्यता वाली पीठ ने केंद्र को नोटिस जारी किए। आर्थिक अपराधों को भी राष्ट्रीय सुरक्षा के दायरे में लाए जाने की मांग करते हुए स्वामी ने कहा कि आर्थिक अपराधों में शामिल या जिन पर मामला चल रहा हो, उन्हें वायु तरंगें (एयर वेव्स) नहीं दी जानी चाहिए।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...

















