रिपोर्टर जितेंद्रवाणी कलेक्टर अलीराजपुर अभय अरविंद बेडेकर,पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा सघन जांच अभियान के दौरान चिचलाना भोरदू रोड पर आ रहे टाटा मिनी ट्रक वाहन क्रमांक GJ 17 UU 3782 को रोकने पर वाहन चालक द्वारा नहीं रोका गया और कुछ दूरी पर जाकर वाहन छोड़ कर भाग गया ।तलाशी लेने पर कपास के बीच में से माउंट 6000 बीयर की 100 पेटी, रिट्ज पाँव की 11 पेटी, गोवा व्हिस्की की 96 पेटी, लंदन प्राइड की 30 पेटी ,, इस प्रकार कुल 237 पेटी जप्त की गई। जप्त मदिरा की कुल मात्रा 2422 बल्क लीटर है मदिरा की मात्रा 50 बल्क लीटर से अधिक होने पर मदिरा एवं वाहन को कब्जे आबकारी लिया गया। मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी एस रावत और जी एस धुंध के नेतृत्व में आबकारी टीम द्वारा मदिरा जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख है और जप्त वाहन क्रमांक GJ 17 UU 3782 की अनुमानित कीमत 3 लाख है ,,इस प्रकार जप्त मदिरा एवम वाहन की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपए होना पाई गई ।
Latest News
अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महानिरीक्षक की सख्त समीक्षा बैठक
रिपोर्टर - राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्री इरशाद वली द्वारा छतरपुर पुलिस कंट्रोल रूम के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले की...
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...



















