नई दिल्ली। मोदी सरकार कालेधन पर पूरी तरह लगाम लगाने के लिए प्रयास कर रही है। इसी बीच चुनाव आयोग ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। चुनाव आयोग ने खुलासा किया है कि देशभर में 1900 राजनीतिक दल रजिस्टर्ड है। लेकिन, इनमें से 400 पार्टियां ऐसी है जिसने कभी कोई चुनाव ही नहीं लड़ा है। मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि 1900 पार्टियों में से 400 ऐसी पार्टियां हैं जिन्होंने कभी कोई चुनाव नहीं लड़ा है। साथ ही जैदी ने शंका जाहिर की है कि इन पार्टियों का गठन काले धन को सफेद करने के उद्देश्य से भी किया जा सकता है। जैदी ने कहा कि चुनाव आयोग ने ऐसी पार्टियों को लिस्ट से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे राजनीतिक पार्टी के तौर पर आयकर और चंदे में मिलने वाली छूट बंद की जा सकेगी। पार्टियों की लिस्ट में आयोग हर साल कांट-छांट करती है। इन पार्टियों को फिर से रजिस्टर्ड नहीं करने के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी लंबी होती है। मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी कहा कि भविष्य में दोबारा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की जाएगी। फिलहाल, इस अनियमितता को देखते हुए त्वरित उपाय के तौर पर यह एक्शन लिया जा रहा है। चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोगों को ऐसी पार्टियों की लिस्ट भेजने का निर्देश दिया है जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़े। उन्होंने इन पार्टियों को मिलने वाले अनुदानों का विवरण भी भेजने के निर्देश दिया है।
Latest News
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने कलेक्टर मृणाल मीणा, विस्थापित ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर...
रिपोर्टर — राजकुमार शुक्ला, छतरपुर :- प्रशासनिक जिम्मेदारी केवल सरकारी योजनाओं और कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं होती, बल्कि जरूरतमंद लोगों की पीड़ा को...
धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर धाम में देवाधिदेव महादेव जी की 51 फीट विशाल...
रिपोर्टर - कानाराम घांची दईपड़ा, जोधपुर, राजस्थान :- आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के पावन अवसर पर गांव धुन्धाड़ा स्थित श्री गिरधर रामेश्वर...
डीएम ने राजकीय पुस्तकालय का किया औचक निरीक्षण: प्रतियोगी छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने...
रिपोर्टर - शैलेश, रायबरेली :- रायबरेली की जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार दोपहर 2:45 बजे राजकीय पुस्तकालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान...


















